कार्यालय ज्ञापन / OFFICE MEMORANDUM
सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से यह अधिसूचित किया जाता है कि “हिमालयी पर्वतीय क्षेत्रों में दृढ़ता सशक्तिकरण हेतु विस्तारित सुविधाएँ (Tata Trusts Safer Hills)” शीर्षक वाली अनुसंधान परियोजना को टाटा ट्रस्ट्स द्वारा प्रदत्त ₹20,04,16,000/- (रुपये बीस करोड़ चार लाख सोलह हजार मात्र) की अनुदान राशि के साथ पाँच (5) वर्ष की अवधि हेतु, 01 अगस्त 2025 से प्रभावी रूप से, स्वीकृत किया गया है।
With the approval of the competent authority, it is hereby notified that the research project titled “Tata Trusts Sponsored Augmented Facilities for Empowering Resilience in Himalayan Hills (Tata Trusts Safer Hills)” has been sanctioned with a grant of ₹20,04,16,000/- (Rupees Twenty Crores Four Lakhs and Sixteen Thousand Only) received from Tata Trusts for a duration of five (5) years, with effect from 1st August 2025.
परियोजना की नियम एवं शर्तें अनुदान पत्र संख्या 2025-73080, दिनांक 4 अगस्त 2025 तथा अनुदान पत्र में संशोधन पत्र, दिनांक 17 नवम्बर 2025 (संलग्न) द्वारा शासित होंगी। सभी आधिकारिक पत्राचार एवं वित्तीय लेन-देन हेतु, परियोजना को निम्नलिखित पहचान संख्या आवंटित की गई है: परियोजना संख्या: IITM/DORA/TataTrusts/2025/02.
The terms and conditions of the project shall be governed by the Grant Letter No. 2025-73080 dated 4th August 2025 and Ammendment Letter to the Grant Letter dated 17th November 2025 (enclosed). For all official correspondence and financial transactions, the project has been assigned the following identification number: Project No.: IITM/DORA/TataTrusts/2025/02.
- Project Investigators / परियोजना अन्वेषकगण:
- प्रधान अन्वेषक (PI): डा. कला वेंकट उदय, सहप्राध्यापक, स्कूल ऑफ़ कंप्यूटिंग एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (SCENE), सी3डीएआर (C3DAR) से संबद्ध।
- Principal Investigator (PI): Dr. Kala Venkata Uday, Associate Professor, SCENE, affiliated to C3DAR.
- Co-Principal Investigators (Co-PIs):
- डॉ. महेशरेड्डी गाडे, सहप्राध्यापक, स्कूल ऑफ़ कंप्यूटिंग एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सी3डीएआर (C3DAR) से संबद्ध !
- Dr. Maheshreddy Gade, Associate Professor, SCENE, affiliated to C3DAR
- डॉ. विवेक गुप्ता, सहायक प्राध्यापक, स्कूल ऑफ़ कंप्यूटिंग एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सी3डीएआर (C3DAR) से संबद्ध!
- Dr. Vivek Gupta, Assistant Professor, SCENE, affiliated to C3DAR
- प्रो. वरुण दत्त, प्राध्यापक, स्कूल ऑफ़ सिविल एंड एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग, सी3डीएआर (C3DAR) से संबद्ध !
- Prof. Varun Dutt, Professor, SCEE, affiliated to C3DAR
यह कार्यालय ज्ञापन, पूर्व में जारी कार्यालय ज्ञापन संख्या IIT Mandi/DORA/OM/2025-26/09 दिनांक 8 सितम्बर 2025 को प्रतिस्थापित करता है।
This Office Memorandum supersedes previously issued office memorandum no. IIT Mandi/DORA/OM/2025-26/09 dated 8th September 2025.
सहायक कुलसचिव / Assistant Registrar
डोरा/DORA
1. उपरोक्त लिखित सभी संबंधित (All the above concerned)
2. अधिष्ठाता (संसाधन सृजन एवं पूर्व छात्र संबंध) / डोरा (Dean (R&A) / DORA)
3. वित्त अनुभाग (Finance Section)
4. लेखा परीक्षण अनुभाग (Audit Section)
5. भंडार एवं क्रय अनुभाग (Store & Purchase Section)
6. डोरा कार्यालय (DORA Office)
7. अभिलेख हेतु (For Record File)